दिल्ली के दिचाऊं गांव में एक युवक को दो अज्ञात बाइक हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के दिचाऊं गांव में एक युवक को दो अज्ञात बाइक हमलावरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

-दूकान पर आया था सामान खरीदने, युवक के पेट में लगी गोली, ईलाज के लिए भेजा जाफरपुर अस्पताल -पुलिस मौके पर कर रही जांच, वारदात के बाद नजफगढ़ की तरफ भागे हमलावर -पुलिस ने एक आरोपी की पहचान अंकित शौकीन के रूप में की, दूसरा उसका साथी बताया जा रहा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के अंतर्गत दिचाऊं कलां गांव में बाइक पर आये दो अज्ञात हमलावरों ने दूकान पर सामान खरीदने आये एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। हालांकि हमलावर पीड़ित को और गोली भी मारना चाहते थे लेकिन एक गोली के बाद पिस्तौल से गोली नही चली। घायल का नाम नवीन उर्फ भल्लु पुत्र चिन्नी निवासी दिचाऊं कलां गांव बताया जा रहा है। पीड़ित को ईलाज के लिए जाफरपुर अस्पताल भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। बाबा हरिदास नगर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी नजफगढ़ जोगेन्द्र सिंह जून ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित भल्लु अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा है और उसकी उम्र मात्र 21 साल है। लोगों ने बताया कि पीड़ित नवीन उर्फ भल्लु के परिजनों का आपस में पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसे देखते हुए संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह वारदात किसी परिचित का ही काम बताया जा रहा है।
                             इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्यवही करते हुए एक आरोपी की पहचान कर ली है जिसका नाम अंकित शौकीन बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी की अभी पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानेां पर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने भी अपनी जांच में पारिवारिक रंजिश की बात का हवाला दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox