दिल्ली की तिहाड़ जेल में हड़कंप, गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की तिहाड़ जेल में हड़कंप, गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या

-सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली की तिहाड़ जेल परिसर में स्थित मंडोली जेल नंबर 15से बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने कथित तौर पर अपनी बैरक में चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रशासन को शनिवार सुबह त्यागी का शव लटकता हुआ मिला, जिसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

कहां-कैसे हुई ये घटना?
जेल सूत्रों की मानें तो 16अगस्त शनिवार सुबह नियमित गश्त के दौरान जेल कर्मियों ने सलमान त्यागी को उसकी बैरक में चादर से लटका हुआ पाया। जिसके बाद उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जेल प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और उच्च अधिकारियों को दी। वहीं, अब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

सलमान त्यागी का आपराधिक इतिहास
बता दें, सलमान त्यागी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR इलाके में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी था। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अलावा वह महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत भी दोषी करार दिया गया था। जानकारी के अनुसार, त्यागी का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से भी रहा था। त्यागी उनके लिए कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

हाल ही में कोर्ट ने किया था बरी
हाल ही में, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सलमान त्यागी को तिहाड़ जेल के एक डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट पर हमले के मामले में बरी किया था। बावजूद इसके वह अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में नाकाम रहा। दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जब हरि नगर थाने में इस संबंध में FIR दर्ज की गई थी। त्यागी पर आरोप था कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वीसी रूम में पेशी के समय उसने डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट से मारपीट और हाथापाई की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox