दिल्ली और जयपुर में BRG का दमदार प्रदर्शन, हर रेस में लहराया बहादुरगढ़ का परचम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गुरुग्राम वन रेस में छाए बीआरजी धावक

बहादुरगढ़/उमा सक्सेना/-    रविवार का दिन बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के लिए यादगार साबित हुआ, जब देश के तीन बड़े शहरों गुरुग्राम, दिल्ली और जयपुर में आयोजित प्रमुख मैराथन प्रतियोगिताओं में ग्रुप के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेते हुए धावकों ने न सिर्फ पोडियम स्थान हासिल किए बल्कि कई प्रतिभागियों ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय भी दर्ज किए, जिससे बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका

गुरुग्राम वन रेस हाफ मैराथन में बीआरजी के खिलाड़ियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। 5 किलोमीटर दौड़ में आर.के. मोर ने दूसरा स्थान, संजू सैनी ने तीसरा और विजेंदर ने भी दूसरा स्थान हासिल कर टीम की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। 10 किलोमीटर वर्ग में नरेंद्र जांगड़ा ने शानदार दौड़ लगाते हुए पहला स्थान अपने नाम किया। वहीं 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में सनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और दिनेश ने ओवरऑल तीसरे स्थान पर फिनिश कर टीम को गौरवान्वित किया।

दिल्ली नेवी मैराथन में दिखा जोश
दिल्ली में आयोजित इंडियन नेवी मैराथन में भी बीआरजी के धावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कुलवंत, नवनीत सिंह, आकाश, प्रमोद भारद्वाज, आशीष, सत्यवान दागर, लक्ष्मण, राकेश, राकेश डाबस, किरण नरूला, भोजराज, गौरव, विजय वरुण, पुष्कर और रमाकांत समेत सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पर्सनल बेस्ट टाइम हासिल किए। इस मैराथन में टीम ने अनुशासन और फिटनेस का शानदार उदाहरण पेश किया।

जयपुर मैराथन में भी रही अलग पहचान
एयू जयपुर मैराथन में करीब एक लाख धावकों की ऐतिहासिक भागीदारी के बीच बीआरजी की मौजूदगी खास रही। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में शलभ खरे ने दूसरा स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 42 किलोमीटर फुल मैराथन में दीपक छिल्लर ने पेसर की भूमिका निभाते हुए अन्य धावकों का मार्गदर्शन किया। डॉ. किरण छिल्लर ने भी 10 किलोमीटर रेस में पेसर बनकर प्रतिभागियों को सहयोग दिया।

फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का लक्ष्य
बीआरजी के संस्थापक दीपक छिल्लर ने कहा कि समूह का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य देशभर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर बहादुरगढ़ और हरियाणा का नाम लगातार रोशन कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox