नई दिल्ली/- दिल्ली में दिसंबर माह में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। यह महीना अभी कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाये दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन अब मंगलवार से तेज बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा देंगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी अपने तेवर कड़े कर देगी। इस सप्ताह से घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान है।
दिसंबर के मध्य की शुरूआत हो गयी है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर चल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अमूमन 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहता है, लेकिन इस बार यह तीन से चार डिग्री अधिक चल रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से बर्फीली हवा के तेज होने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट होनी शुरू होगी। पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से भी यह गिरावट दर्ज होगी। मंगलवार से तापमान 26 डिग्री और आठ डिग्री तक रहने का अनुमान है।
शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दरअसल अभी तक कोहरे नहीं पड़ा है और इसी कारण से धूप धरती तक पहुंच रही है। जब कोहरा पड़ेगा तब सर्दी से राहत खत्म होगी। इस सप्ताह से कोहरा पड़ने की भी संभावना है।


More Stories
न्यू अशोक नगर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, वीडियो रिकॉर्डिंग से जांच तेज
गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या से सनसनी, सुबह की सैर के दौरान हमला
झड़ौदा कलां में मेले से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान तेज
होर्मुज से सुरक्षित लौटे भारतीय जहाज, गुजरात पहुंच रही ऊर्जा आपूर्ति
लाहौरी गेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला