दिचाऊं कलां में पंचायत का आयोजन, भाजपा को विजयश्री दिलाने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गांव की सरदारी और कार्यकर्ताओं ने दिखाया एकजुटता का संदेश

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-      दिल्ली नगर निगम दिचाऊं वार्ड-128 के उपचुनाव को लेकर दिचाऊं कलां गांव में बीच वाली चौपाल पर एक भव्य पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में गांव की सरदारी, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गांववासियों से अपील की गई कि वे आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अधिक से अधिक मत देकर पार्टी को विजयश्री दिलाएं।

अभय वर्मा और राज शर्मा की उपस्थिति से बढ़ा जोश
कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर से विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में मुख्य सचेतक अभय वर्मा जी और नजफगढ़ जिला अध्यक्षा राज शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है, और गांव की एकता ही भाजपा की जीत की असली ताकत है।

गांव की एकता बनी जीत की कुंजी
पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि दिचाऊं कलां गांव आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।
गांव की एकता, जनसमर्थन और संगठन की मजबूती ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox