तो क्या यह संभव था?’ तमिलनाडु में INDI गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तो क्या यह संभव था?’ तमिलनाडु में INDI गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

मानसी शर्मा / – तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल मैं तिरुपुर और मदुरै में था, आज मुझे तिरुनिवेली आने का सौभाग्य मिला है। इन सभी स्थानों पर मुझे एक बात समान दिखी। बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, गरीब, मिडल क्लास, तमिलनाडु का हर वर्ग, हर समाज आज पूरे विश्वास के साथ भाजपा के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार दिल्ली से तमिलनाडु की दूरी इतनी कम हुई है। आज गरीब, किसान, महिला और युवा से जुड़े योजना का लाभ भारत के दक्षिणी कोने तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 5 साल पहले तमिलनाडु के सिर्फ 20 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल आता था, आज जल जीवन मिशन के कारण 1 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचता है।

INDI गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि DMK एक ऐसी पार्टी है जो काम तो करती नहीं लेकिन झूठा क्रेडिट लेने के लिए आगे रहती है। ये तमिलनाडु DMK के नेता कुछ देख नहीं सकते, इसलिए वे भारत की प्रगति नहीं देख सकते।भाजपा राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत लेकर चलने वाली पार्टी है। हम पाकिस्तान से अपने पायलट अभिनंदन को सुरक्षित वापस लेकर आए। कतर में जिन भारतीयों को फांसी की सजा हुई थी उन्हें भारत सरकार सुरक्षित वापस लाई। अगर कांग्रेस या INDI गठबंधन की सरकार होती तो क्या यह संभव था?।कांग्रेस, INDI गठबंधन की सरकार तो ऐसी रही है जो सालों से पाकिस्तान की जेल में पड़े एक भारतीय की सुरक्षा के लिए भी कुछ नहीं कर पाई थी।

DMKपर पीएम मोदी साधा निशाना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 2024 के चुनाव में एक तरफ विकास और विजन की बात करने वाली BJP है, वहीं दूसरी ओर DMK और कांग्रेस जैसी पार्टियां हैं। इनसे पूछिए ये तमिलनाडु के विकास के लिए क्या करेंगे तो बोलेंगे पता नहीं लेकिन इनसे पूछिए कि पार्टी का अध्यक्ष कौन बनेगा तो यह उन्हें जरूर पता होगा क्योंकि परिवार से ही कोई न कोई अध्यक्ष बनेगा। इन्हें देश से बड़ा परिवार लगता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox