तेज प्रताप यादव ने बदला अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम ,बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने सदा निशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज प्रताप यादव ने बदला अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम ,बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने सदा निशान

- बिहार सरकार पर बरसी भाजपा - साल 2018 में भी बदला गया था पार्क का नाम

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बिहार /मानसी शर्मा –  बिहार के कंकड़बाग में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पार्क को लेकर बिहार सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है इस जाने माने पार्क का नाम बदल दिया गया है। बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप ने पटना के अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदल दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी पार्क का नाम बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया गया है। आपको बता दें कि, तेज प्रताप ने पटना में करीब आधा दर्जन अन्य पार्कों का लोकार्पण किया, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा । वहीं इस पार्क को लेकर मिडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उस पार्क का नाम  पहले इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क ही था लेकिन साल 2018 में इसका नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी कर दिया गया था अब इस पार्क का नाम एक बार फिर बदलकर कोकोनट पार्क कर दिया गया है। भाजपा के लोग बिना बात का मुद्दा बनाते हैं. मीडिया के द्वारा अफवाह फैलाई गई है. वहीं जब उनसे उद्धाटन नहीं करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी का बोर्ड अभी भी पार्क के बाहर लगा हुआ है और वाजपेयी जी की मूर्ति भी पार्क के अंदर लगी हुई है और इन दोनों के साथ कुछ भी छेड़छाड़ नहीं किया गया है और कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अब इस पर सियासत भी शुरु हो गई है। नाम बदलने को लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, 2018 में इस पार्क का नाम कोकोनट पार्क से बदलकर अटल बिहारी पार्क कर दिया गया था। मगर तेज प्रताप यादव एक बार फिर से इसका नाम कोकोनट पार्क कर दिया है। एक तरफ तो नीतीश कुमार अटल जी की समाधि पर माल्यार्पण करते हैं और दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने पार्क का नाम बदल दिया है। यह दोरंगी सरकार है। उन्होंने कहा, बीजेपी इसका विरोध करती है और मांग करती है कि इस पार्क का नाम ना बदला जाए। बताते चलें,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 दिन पहले ही अटल जी को याद करते हुए उनके कामों को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली में सदैव अटल आए थे। जिसको लेकर बीजेपी ने हमला बोला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox