जल्द ही राखी सावंत होने जा रही है एक्सपोज, कहीं आदिल खान ने यह बड़ी बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल्द ही राखी सावंत होने जा रही है एक्सपोज, कहीं आदिल खान ने यह बड़ी बात

- 6 महीने बाद जेल से बाहर आए आदिल खान - कहां मेरे साथ गलत हुआ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ बॉलीवुड /मानसी शर्मा/- कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बनी रहती है  राखी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।  आपको बता दें कि राखी के एक्स पति आदिल खान जेल से बाहर आ गए हैं। साल की शुरुआत में एक्ट्रेस ने आदिल खान से निकाह करके सभी को हैरान कर दिया था फिर कुछ समय बाद ही पति पत्नी में लड़ाई झगड़े शुरू हो गए जिसके बाद राखी सावंत ने आदिल खान पर गंभीर आरोप लगाए थे । जिस के बाद राखी ने आदिल खान पर केस भी दर्ज कराया था।

जिसके बाद आदिल को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया था। लेकिन अब आदिल महीनो के बाद जेल से बाहर आ गए है। वहीं जेल से बाहर आते ही आदिल खान ने राखी के द्वारा लगाए आरोपों पर चूप्पी तोड़ी और उन सभी आरोपों को झूठा बताया है। इतना ही नहीं आदिल ने कहा कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए वह सब सच बताएंगे । जेल से बाहर आते ही आदिल ने राखी सावंत द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया और सब सच बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही। वहीं आदिल ने राखी को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को पूरी कहानी बताएंगे। आदिल खान कहा कि अब मै जल्द ही राखी और जो भी लोग उसके साथ थे उन सबकी पोल खोलूंगा। आदिल खान ने ये भी कहा कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है. मै काफी बाद जेल से बाहर आया हूं। आज या कल में मै जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करुंगा और सभी सवालों के जवाब दूंगा। मै अपनी साइड की पूरी स्टोरी लोगों के सामने लाऊंगा।

राखी सावंत लेना चाहती हैं तलाक

राखी सावंत ने तब एक इंटरव्यू में कहा था कि जैसे ही आदिल खान जेल से बाहर आएंगे तो वह सबसे पहले तलाक लेंगे। वह अब शोषण करने वाले इंसान के साथ नहीं रहना चाहती हैं।

शादी के लिए राखी सावंत ने बदल लिया था धर्म

बता दें राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया था कि उन्होंने मई 2022 में ही शादी कर ली थी। मगर आदिल की वजह से उन्होंने शादी को छुपाकर रखा था। उन्होंने आदिल के लिए धर्म भी बदला था और नाम फातिमा कर लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox