तान्या ने अमाल की फोटो पर किस, मालती के दावे पर फैंस भिड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तान्या ने अमाल की फोटो पर किस, मालती के दावे पर फैंस भिड़े

मानसी शर्मा/-   बिग बॉस हाउस में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री ने तहलका मचा दिया है। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने आते ही अपने एग्रेसिव गेम से सबका ध्यान खींचा है। उनकी सबसे ज्यादा टक्कर तान्या मित्तल से देखी जा रही है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों की तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप ने घर का माहौल गरमा दिया। मालती ने तान्या के गेम को लेकर कई तीखे कमेंट्स किए, जिसके बाद तान्या खुद को रोक नहीं सकीं और रो पड़ीं।
तान्या पर फोटो ‘किस’ करने का आरोप

टास्क के बाद एक और नया विवाद तब खड़ा हुआ जब मालती ने तान्या पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमाल मलिक की फोटो को किस किया है। मालती ने यह बात नीलम गोरी से कही थी, जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तान्या की उस फुटेज को भी बार-बार शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके अमाल की फोटो के करीब जाने का सीन नजर आता है। इस विवाद ने बिग बॉस के दर्शकों को दो हिस्सों में बांट दिया है – कुछ लोग तान्या के समर्थन में हैं, तो कुछ मालती के दावे को सच मान रहे हैं।

फैंस में घमासान, सलमान से की गई कार्रवाई की मांग

X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स की प्रतिक्रिया बंट चुकी है। तान्या के सपोर्टर्स का कहना है कि उन्होंने फोटो को किस नहीं किया, बल्कि वो पज़ल पीस को बचाने की कोशिश कर रही थीं। कई फैंस ने सलमान खान से वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाने की मांग की है और मालती को फटकार लगाने की बात कही है। वहीं, कुछ का मानना है कि तान्या और अमाल की नजदीकियां पहले से चर्चा में थीं, ऐसे में मालती का दावा पूरी तरह गलत नहीं कहा जा सकता।

क्या तान्या बनेंगी अगला टारगेट? गेम में बढ़ा तकरार

बिग बॉस के घर में अब यह झगड़ा केवल दो कंटेस्टेंट्स का नहीं रहा, बल्कि पूरे गेम को प्रभावित करता दिख रहा है। तान्या की इमोशनल साइड सामने आई है, वहीं मालती की रणनीति और तीखी बातों ने उन्हें एक स्ट्रॉन्ग गेम प्लेयर बना दिया है। जीशान कादरी ने भी मालती की बातों के बाद तान्या को सतर्क रहने की सलाह दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये ‘तान्या vs मालती’ लड़ाई क्या नया मोड़ लाती है – दोस्ती, दुश्मनी या कोई बड़ा ट्विस्ट?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox