तवांग पर रक्षा मंत्री ने दिया जवाब, बोले हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तवांग पर रक्षा मंत्री ने दिया जवाब, बोले हमारे जवानों ने चीनियों को खदेड़ा

-हाथापाई में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं; चीन ने भारत को बताया जिम्मेदार

नई दिल्ली/- तवांग में भारत और चीनी सैनिकों की मुठभेड़़ को लेकर विपक्ष के बवाल पर लोकसभा में रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेना ने पीएलए को अतिक्रमण से रोका और चीनियों को उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया।
             तवांग में 9 दिसंबर को भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संसद में जवाब दिया। राजनाथ अपने 3 मिनट के जवाब में बोले- हाथापाई में दोनों तरफ के सैनिकों को चोटें आईं। हमारा कोई सैनिक नहीं मारा गया। भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को उनकी पोस्ट पर जाने को मजबूर कर दिया।
            17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग के यांगत्से में 9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने लाठी-डंडों से उन्हें वापस खदेड़ दिया था


1. राजनाथ बोले- भारतीय सैनिकों ने बहादुरी दिखाई
राजनाथ ने कहा- 9 दिसंबर 2022 को च्स्। ट्रूप्स ने तवांग में स्।ब् का उल्लंघन कर नियम तोड़े थे। भारतीय सेना ने च्स्। को अतिक्रमण से रोका। उन्हें उनकी पोस्ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस घटना में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें भी आई हैं। हमारे किसी भी सैनिक की न तो मृत्यु हुई है और न कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। समय से हमने हस्तक्षेप किया। इसकी वजह से चीनी सैनिक वापस चले गए।


              इसके बाद लोकल कमांडर ने 11 दिसंबर को चाइनीज काउंटर पार्ट के साथ व्यवस्था के तहत फ्लैग मीटिंग की। चीन को ऐसे एक्शन के लिए मना किया गया और शांति बनाए रखने को कहा। कूटनीतिक स्तर पर भी मुद्दा उठाया गया। हमारी सेनाएं भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी प्रयास को रोकने के लिए तत्पर हैं। विश्वास है सदन सेनाओं की वीरता और साहस को समर्थन देगा। यह संसद बिना किसी संशय के भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और क्षमता का अभिनंदन करेगी।

2. शाह बोले- राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसा मिला

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के बाहर दावा किया कि भारत की एक इंच जमीन पर चीन ने कब्जा नहीं किया।


            इससे पहले तवांग झड़प को लेकर संसद में भारी हंगामा हुआ। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने संसद के बाहर कहा कि भारत की एक इंच जमीन पर चीन ने कब्जा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने बहादुरी दिखाई। कांग्रेस दोहरा व्यवहार कर रही है। कांग्रेस ने प्रश्न काल चलने नहीं दिया। हमने जवाब देने की बात कह दी थी। उसके बावजूद इन्होंने संसद नहीं चलने दी।
              शाह ने आरोप लगाया कि चीन पर कांग्रेस का रवैया दोहरा है। राजीव गांधी फाउंडेशन का सवाल प्रश्न काल में रखा गया था। मैं बता दूं कि इसका थ्ब्त्। लाइसेंस रद्द किया गया था। इसी पर सवाल था। उस फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले। 1.38 करोड़ रुपए मिले थे। कांग्रेस शासन में 1962 में चीन ने हजारों एकड़ जमीन हड़प ली थी।

आज संसद से जुड़ी कुछ बड़ी खबरें-…
-झड़प की खबरों के बीच चीन ने कहा है कि भारत बॉर्डर पर हालात स्थिर हैं। हालांकि, उसने तवांग की घटना का जिक्र नहीं किया।
-हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे और राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
-कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चीन से निपटने के लिए सरकार की किस तरह की तैयारियां कर रही है। ये जानने का हमें अधिकार है।
-डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह 10.30 बजे संसद पहुंचे।

ओवैसी का सवाल- 9 को झड़प हुई तो संसद में सरकार ने जानकारी क्यों नहीं दी?
असदुद्दीन ओवैसी ने तवांग इलाके में हुई झड़प मामले में सरकार को घेरते हुए सवाल किया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प 9 दिसंबर को हुई थी। इस दौरान पार्लियामेंट चल रहा है तो सरकार ने इसकी जानकारी उसी दिन क्यों नहीं दी?

हमें तीन दिन बाद मीडिया बता रही है कि हमारे बहादुर सैनिक घायल हुए हैं।
             मुझे देश की आर्मी पर पूरा भरोसा है, लेकिन देश में एक कमजोर लीडरशिप है। मोदी सरकार चीन का नाम लेने से भी घबराती है।

तवांग में भारतीय सैनिकों ने 600 चीनी सैनिकों को खदेड़ा
9 दिसंबर को 600 चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा तो दोनों सेनाओं में झड़प हुई। इसमें दोनों ओर के सैनिक जख्मी हुए हैं। भारत के 6 जख्मी सैनिकों को गुवाहाटी इलाज के लिए लाया गया। जबकि चीन के सैनिकों को हमसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनके कई सैनिकों की हड्डियां टूटी हैं। तवांग का यंगस्टे 17 हजार फीट की ऊंचाई पर है।
             अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (स्।ब्) पर 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच खूनी झड़प हुई है। इसमें भारत के 6 जवान घायल हुए हैं, जबकि चीन के सैनिकों को हमसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उनके कई सैनिकों की हड्डियां टूटी हैं। घायल भारतीय जवानों को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तवांग झड़प के बाद मोर्चे पर हमारे लड़ाकू विमान-
तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद इंडियन एयरफोर्स ने अरुणाचल सीमा पर कॉम्बैट एयर पेट्रोलिंग, यानी जंगी उड़ानें शुरू कर दी हैं।

9 दिसंबर को तवांग में हुई झड़प से पहले भी चीन ने अरुणाचल सीमा में अपने ड्रोन भेजने की कोशिश की थी। इसके बाद आईएएफ ने तुरंत अपने लड़ाकू विमान अरुणाचल सीमा पर तैनात किए थे।

दो साल में भारतीय सीमा में 6 किलोमीटर अंदर 60 इमारतें बनाईं, सैटेलाइट इमेज से खुलासा
विस्तारवादी चीन ने फिर भारतीय सीमा से सटे इलाकों में कब्जा करना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नई सैटेलाइट इमेज से अरुणाचल प्रदेश में चीन के एक और एन्क्लेव बनाने का खुलासा हुआ है। इसमें करीब 60 इमारतें होने का दावा किया जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox