टैरिफ तनाव घटा, शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टैरिफ तनाव घटा, शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार

-टैरिफ से जुड़ी आशंकाएं हुईं दूर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  शेयर बाजार में ट्रंप टैरिफ के कारण हुए गिरावट में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 1 सितंबर कमी देखने को मिली। इसके साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी तेजी से ओपन हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने के साथ ही 350 अंक की छलांग लगाकर कारोबार करता दिखा, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी अपने पिछले बंद की तुलना में 100 अंक से ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आया। शुरुआती कारोबार में टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस जैसे आई शेयरों में तेजी देखी गई।

टैरिफ का असर हुआ कम
बीते 27 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर रूसी तेल और हथियारों की खरीद को लेकर लगाया गया 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लागू हुआ था और कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया था। इसके बाद से ही शेयर मार्केट में भी लगातार इसका असर देखने को मिल रहा था और तीन कारोबारी दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट देखने को मिला था। हालांकि, नए महीने और नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोमवार को बाजार में गिरावट और ट्रंप टैरिफ का असर कम होते हुए दिखा।

इंडेक्स में दिखा उछाल
बाजार में कारोबार की शुरुआत के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,809.65 की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 79,828.99 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये 80,206 के लेवल पर कारोबार करता हुआ दिखा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 24,432.70 पर खुलने के बाद तेज रफ्तार पकड़कर 24,546.65 के लेवल पर पहुंच गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox