मानसी शर्मा /- द्वारका सेक्टर-10 चौकी की पुलिस टीम ने उत्कृष्ट टीमवर्क और लगातार खुफिया निगरानी के दम पर फरार आरोपी सुधीर वर्मा को 100 किमी दूर पलवल, हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी को 19 दिसंबर 2024 को अदालत द्वारा अब्सकंडर घोषित किया गया था।
आपको बता दें कि DCP द्वारका जिला के निर्देश पर सभी ACsP, SHO और I/Cs को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाने का टास्क दिया गया। इसी के तहत SI राजत मलिक (चौकी इंचार्ज सेक्टर-10, द्वारका) के नेतृत्व में टीम ने सतत निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र का उपयोग कर आरोपी तक पहुंच बनाई।
टीम में शामिल थे:
SI नरेश कुमार ,HC नरेश कुमार , HC मुकेश कुमार कुलदीप सुपरविजन में SHO PS Dwarka South इंस्पेक्टर राजेश कुमार साह, और मार्गदर्शन में ACP/Dwarka श्री किशोर कुमार रेवाला।
सूचना और गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के माध्यम से लगातार जानकारी एकत्र की। जानकारी का विश्लेषण कर और गुप्त सूत्रों की मदद से लगातार प्रयास के बाद 21 सितंबर 2025 को सुधीर वर्मा (39 वर्ष, निवासी कैलाश नगर, पलवल) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पर NI Act केस में फरार होने का आरोप था। मामले का FIR 31 मार्च 2025, PS Dwarka South में दर्ज किया गया था । अदालत ने उसे अब्सकंडर घोषित किया था।
द्वारका चौकी टीम की लगातार मेहनत और रणनीतिक निगरानी ने यह साबित कर दिया कि समर्पित टीमवर्क और खुफिया तंत्र से बड़े और फरार अपराधियों को भी न्याय के कठघरे तक लाया जा सकता है।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ