नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ रांची / मानसी शर्मा/- हरियाणा के डीएसपी को डंपर से कुचने के बाद झारखंड से ऐसा ही मामला सामने आया है। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में वाहन की चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला है। हालांकि आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया है और वाहन को जज्ब कर लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, तुपुदाना में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इस बीच सिमडेगा पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की सूचना मिली थी। जिसके बाद इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई। रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चैकिंग लगाया। इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दिया और भागने लगा।
जिससे महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। वहीं घबराया हुआ गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन गश्ती दल ने पीछा किया जिससे उसने पिकअप वैन की रफ्तार और बढ़ा दी। लेकिन अधिक रफ्तार होने के चलते पिकअप गाड़ी रिंग रोड में पलट गई। बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इससे पहले हरियाणा में DSP को कुचला था
बता दें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था। तावडू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी