झाड़ौदा गांव के किसानों ने सरकार से की मुआवजे की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-लोगों का आरोप प्रशासन की लापरवाही से बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गई फसलें -बहादुरगढ़ से आने वाली मुंगश नहर के टूटने से कई कालोनियां व झाड़ौदा गांव की जमीने हो गई है जलमग्न

नजफगढ़ देहात/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पिछले कई दिनों से दिल्ली एनसीआर में हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसके साथ ही बहादुरगढ़ से आने वाली मुंगश नहर के टूट जाने से तो नजफगढ़ के झाड़ौदा, दिचाउ, टिकरी व नीलवाल गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इतना ही नही किसानों की खड़ी फसले भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। जिसे देखते हुए शुक्रवार को बाबा हरिदास मंदिर में पंचायत कर झाड़ौदा निवासियों ने अपनी विधायक नीलम कृष्ण पहलवान व दिल्ली की मुख्यमंत्री से फसलों के मुआवजे की मांग की है।

बाबा हरिदास मंदिर कमेटी के प्रधान महेश डागर ने बताया कि गांव हजारों एकड़ फसल बाढ़ के कारण बर्बाद हो गई है। सरकार को किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होने नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान से अपील की कि गांव के किसानों को मुआवजा दिलवायें ताकि किसानों के नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। इसके साथ उन्होने बताया कि मुंगश नहर टूट जाने के कारण कुछ कालोनियां भी जलमग्न हो गई है और लोग काफी परेशानी में हैं लेकिन विधायक नीलम कृष्ण पहलवान व प्रशासन ने उचित समय पर सहायता व राहत प्रदान कर लोगों की मदद की है। मंदिर में भी प्रशासन ने राहत शिविर लगाया है जिसमें लोगों को रहने व खाने पीने का पूरा प्रबंध किया गया है। हम गांव की तरफ से विधायक का आभार व्यक्त करते हैं। इसी तरह अशोक डागर, रमेश डागर, ज्ञानप्रकाश, सुनील डागर, बबलु पहलवान, महेन्द्र सिंह व अशोक झाड़ौदा ने कहा कि सरकार किसानों को मुआवजा दें ताकि किसानों की आर्थिक भरपाई हो सके। उन्होने बताया कि विधायक, एसडीएम व डीएम लगातार दौरा कर रहे हैं और प्रशासन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox