जौनपुर में बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी, सुहागरात पर मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जौनपुर में बुजुर्ग ने तीन बच्चों की मां से रचाई शादी, सुहागरात पर मौत

-शादी और खुशियों के बीच आई अचानक मौत

जौनपुर /उमा सक्सेना/-   उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय सगरू राम ने सोमवार को तीन बच्चों की मां मनभावती (35) के साथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद दोनों बेहद खुश दिखाई दिए और शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। लेकिन इस खुशी के कुछ ही घंटों बाद मंगलवार की भोर में सगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें पड़ोसियों ने अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सगरू राम और मनभावती की पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार, सगरू राम ने करीब 40 साल पहले बेलाव गांव की अनारी देवी से शादी की थी। हालांकि, इस शादी से उनकी कोई संतान नहीं हुई। एक साल पहले अनारी देवी की बीमारी से मृत्यु हो गई, जिसके बाद सगरू राम अकेले रहते थे।
मनभावती के पति की सात साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनके तीन बच्चे हैं। इसके बाद सगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोनों ने सोमवार को मंदिर में शादी कर ली।

सुहागरात और मौत का चौंकाने वाला मोड़
शादी के दिन रात को मनभावती अपनी बेटी के साथ सोने चली गई, जबकि सगरू राम अपने दो बेटों के साथ बाहर सोए। भोर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, गर्दन टेढ़ी हो गई और गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल ले जाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सगरू राम के भतीजे रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

शादी का वीडियो हुआ वायरल
शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सगरू राम और मनभावती मंदिर में जयमाल डालते हैं, खुशी-खुशी ताली बजाते हैं और बाद में मनभावती की मांग में सिंदूर भरते हैं। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि शादी के दौरान उन्हें सही ढंग से सिंदूर लगाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी। शादी की रस्में पूरी होने पर मनभावती ने उनके पैर छूए और सगरू राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox