
अनीशा चौहान/- अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके साथ ही, दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी निर्धारित है। इस दौरे पर दोनों टीमों का पहला मुकाबला 11 दिसंबर को खेला गया, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। जिम्बाब्वे ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अफगानिस्तान की संघर्षपूर्ण पारी
टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, और 58 रन के भीतर ही उन्होंने अपने पांच बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद करीम जनात और मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 144 रन तक पहुंचा दिया। नबी ने 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए, जबकि जनात ने 49 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली।
जिम्बाब्वे की लाजवाब वापसी
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी थी, लेकिन एक समय उनका स्कोर 13.1 ओवर में 86 रन पर 1 विकेट था। मेज़बान टीम के जीत की उम्मीदें बढ़ रही थीं, लेकिन अफगानिस्तान ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को पलट दिया। 8.4 ओवर में जिम्बाब्वे का स्कोर 6 विकेट पर 128 रन था। उस समय अफगानिस्तान के पास जीत की उम्मीद दिखाई दे रही थी।
लेकिन जिम्बाब्वे की टीम ने आखिरकार अंतिम गेंद पर बाजी पलट दी। तशिंगा मुसेकिवा ने 13 गेंदों में 16 रन बनाए, और वेलिंग्टन मसाकादजा ने दो गेंदों में 6 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन ब्रेनेट ने 49 और डियोन मेयर्स ने 32 रन की पारी खेली।
रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे की जीत
यह मुकाबला वाकई में रोमांच से भरा हुआ था। जिम्बाब्वे को अंतिम आठ गेंदों में जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी, जबकि उनके 6 विकेट गिर चुके थे। ऐसा लग रहा था कि अफगानिस्तान यह मैच जीत जाएगा, लेकिन जिम्बाब्वे ने आखिरी क्षणों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैच को अपनी ओर मोड़ लिया और जीत हासिल की। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, और अब उनकी नजरें अगले मुकाबले पर हैं।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई