उत्तर प्रदेश/सिमरन मोरया/- सीएम योगी 22 फरवरी से सिंगापुर और जापान दौरे पर रहेंगे। यह उनके नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान दूसरी विदेश यात्रा होगी। इससे पहले वह 2017 में म्यांमार दौरे पर गए थे लेकिन, उसके बाद वह कभी विदेश यात्रा पर नहीं गए। अब प्रदेश में निवेश और आधुनिक ढाचे को बढ़ाने के लिए सीएम योगी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं।
सीएम योगी के विदेशी दौरे के दौरान जापान के मैग्लेव ट्रेन में सफर करेंगे। बता दें कि ट्रेन की स्पीड 600 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह ट्रेन पारंपरिक रेल की तरह पटरी पर नहीं दौड़ती है बल्कि चुंबकिय शक्ति के सहरे हवा में तैरते हुए फेरे मारती है। सीएम योगी 25 और 26 फरवरी को जापान में रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के लिए कितना महत्वपूर्ण
बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, मेट्रो और क्षेत्रिय कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर पहले से काम चालू है। ऐसे में हाईस्पीड और चुंबकिय शक्ति से चलने वाली ट्रेन का भी उत्तर प्रदेश के परिवहन विजन का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही मैग्लेव जैसी तकनीक को भारत में लागू में समय लग सकता है लेकिन, परिवहन के क्षेत्र को नई दिशा मिल सकती है। ऐसे में यह यात्राओं दोनों देशों के बीच स्मार्ट और सतत परिवहन को नई रफ्तार मिल सकती है। जापान दौरे के दौरान सीएम योगी निवेशकों और तकनीकी कंपनियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकी उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिल सके।
सिंगापुर भी जाएंगे सीएम योगी
सीएम योगी विदेश दौरे के दौरान सिंगापुर भी जाएंगे। जहां 23 और 24 फरवरी को वह विभिन्न निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और प्रवासी भारतीय समुदाय से मुलाकात करेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार का फोक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर है।
वहीं, जापान दौरे के दौरान सीएम योगी टोक्यो से 45 किलोमीटर दूर हनुमान मंदिर भी जाएंगे। वहां वह दर्शन-पूजन करेंगे और प्रवासी भारतीय से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए उनका पहनावा भी चर्चा का विषय रहने वाला है।


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी