नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /बॉलीवुड/मानसी शर्मा – बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। जिसमें की लाखों की तादात में लाइक्स आते हैं । हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है । जिसको लोग खूब ज्यादा पसंद कर रहे हैं और साथ ही इस वीडियो को जमकर शेयर भी किया जा रहा हैं ।
ये वीडियो उस समय का है, जब वो अपनी सहेली रिया खुराना की शादी में जयपुर गई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने जलेबी बाई पर जमकर डांस किया था। गुलाबी साड़ी में वो बेहद खूबसूरत दिखी थी और उनका ये लुक काफी जच रहा है ।
वीडियो में आलिया भट्ट के डांस स्टेप और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं । फैंस इसपर कमेंट कर उनकी खूबसूरत की तारीफ कर रहे है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, पिंक साड़ी में आलिया बेहद सुन्दर लग रही है । एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आलिया आपका डांस जबरदस्त है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने गेंदा फूल सॉन्ग पर भी डांस किया था, जो उस समय खूब देखा गया था।
आप को बता दें की, इससे पहले आलिया ने अपनी दो फोटो शेयर की थी, पहली फोटो उनके बचपन की थी और दूसरी तसवीर उनके अभी की है। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा था, ‘क्योंकि कोई मायने नहीं रखता कि हम कौन हैं.‘ बचपन की फोटो में वो समंदर किनारे दिख रही थी. इस फोटो पर उनकी मां सोनी राजदान,रिद्धिमा कपूर, ताहिरा कश्यप ने भी कमेंट किया था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई