मानसी शर्मा /- बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथ-साथ देश-विदेश में फैले उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के जश्न को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के बर्थडे के इस जश्न से पहले बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
दरअसल, बादशाह की मर्सिडीज बेंज को टो कर लिया गया है। ऐसे में इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की तैयारियों के बीच कल रात सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था।
इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि यह शाहरुख खान से जुड़ा था। लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शाहरुख की शानदार मर्सिडीज बेंज कार को टोइंग वैन खींचकर ले जा रही है। गौरतलब है, इस एस-क्लास कार की कीमत लगभग 1.59 करोड़ रुपये है।


More Stories
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़