छावला थाना पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाना पुलिस ने पकड़ा एक कुख्यात बदमाश

-आरोपी से एक बटनदार चाकू किया बरामद, 9 मामलों में पहले से रहा है शामिल
NMNews Chawala Thana Dwarka

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस के सतर्क स्टाफ ने अपने ही थाने के एक बीसी व कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है और वह एक हताश अपराधी है।
                       इस संबंध मंे अतिरिक्त डीसीपी द्वारका शंकर चैधरी ने बताया कि छावला थाना पुलिस के सिपाही रामस्वरूप व महेन्द्र छावला नाले पर गश्त कर रहे थे तभी उन्होने एक व्यक्ति को देखा जो पुलिस को देखकर एकदम से घुमा और वापिस चल दिया। जब उसे रूकने के लिए कहा गया तो वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सतर्क सिपाहियों ने उसे दबोच लिया और जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर पता चला की वह छावला थाने का बीसी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान करन तिवारी पुत्र गिरीश बाबू निवासी डब्बू चैक, श्मशान घाट वाली गली, गोयला डेयरी नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox