बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा में सामाजिक सुरक्षा पर आयोजित प्रशिक्षण प्रोग्राम में सफलतापूर्वक भागीदारी करने को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय मजदूर संघ की गीता सोनी को राष्ट्रीय श्रम सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मन के फलस्वरूप गीता सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

वीवी गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान नोएडा के डायरेक्टर जनरल डॉ अरविन्द ने यह प्रमाण पत्र प्रदान किया। गौरतलब है कि जांजगीर निवासी गीता सोनी भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश प्रभारी हैं। गीता सोनी मजदूरों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अरसे से सक्रिय हैं।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई