अनीशा चौहान/ – 71वें मिस वर्ल्ड 2024 के फाइनल का आयोजन 28 साल बाद भारत में हुआ। इसे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखा गया था। इस कार्यक्रम में तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने परफार्म किया। मिसवर्ल्ड 2024 प्रतियोगिता में 115 अलग-अलग देशों के सुदंरियों ने हिस्सा लिया था। लेकिन सबको पीछे छोड़ते हुए खिताब को चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने अपने नाम किया। लेबानन की यासमीना जायतुन फर्स्ट रनर अप रहीं। पिछले साल की विनर कैरोलिना बिलावस्का ने विनर और फर्स्ट रनर अप के सिर ताज पहनाया। वहीं करण जौहर ने इस बार के मिस वर्ल्ड 2024 होस्ट किया। उन्होंने ही टॉप 8 पार्टीसिपेंट्स से सवाल किए थे। बता दें, टॉप 4 की रेस से इंडिया बाहर हो गया था। इंडिया की सिनी शेट्टी देश को रीप्रिजेंट करने के लिए पहुंची थीं। क्रिस्टीना के लिए ये एक एतिहासिक मोमेंट रहा। वो काफी खुश हैं।
कौन हैं क्रिस्टीना पिजकोवा?
बता दें, क्रिस्टीना, लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई कर रही हैं। इसी के साथ वो मॉडलिंग भी करती हैं। क्रिस्टीना का खुद का फाउंडेशन है, जिसका नाम Krystyna Pyszko Foundation है। तंजानिया में क्रिस्टीना ने अंडरप्रिव्लिज्ड बच्चों के लिए एक इंग्लिश स्कूल खोला हुआ है, जिसके लिए उन्हें खुद पर गर्व है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, क्रिस्टीना यहां वॉलेंटियर करती हैं।
टॉप 8 में रहीं सिनी शेट्टी
वहीं भारत की सिनी शेट्टी ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया। उन्हें भारतीय फैंस का पूरा सपोर्ट मिला। 115 देशों से हिस्सा लेने वाली मॉडल्स के बीच सिनी ने अच्छा कॉम्पिटीट किया और वो टॉप 8 में शामिल हो गईं। वो अगले राउंड के लिए लेबनन की यासमीन से कॉम्पिटीट कर रही थीं लेकिन टॉप 4 की रेस से बाहर हो गईं।


More Stories
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें, विस्तार से खबरें जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज