मानसी शर्मा / – 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला जारी है। हाल ही में कांग्रेस पार्टी के नेता नवीन जिंदल पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए थे। नवीन जिंदल को BJPने हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रत्याशी भी बना दिया है। अब नवीन जिंदल की मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की कांग्रेस छोड़ने की खबर सामने आ रही है। जी हां, सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। बुधवार को देर शाम उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
सावित्री जिंदल ने साझा किया पोस्ट
बुधवार को सावित्री जिंदल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा है, ‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 साल तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के तौर पर निस्वार्थ भाव से हरियाणा की सेवा की है। हिसार की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की सलाह पर मैं आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।’
2 लाख करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की उम्र 84 साल है। वो जिंदल समूह का विशाल कारोबार संभालती है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्सके अनुसार, सावित्री जिंदल की 28 मार्च 2024 तक कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है। भारतीय रुपयों में देखा जाए तो लगई लगभग 2.47 लाख करोड़ रुपये के आस-पास बैठती है। बता दें, सावित्री जिंदल का देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट पहले नंबर पर आता है। दुनिया की बात करें तो वो टॉप अरबपतियों में सावित्री जिंदल 56वें स्थान पर हैं।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन