चुनाव ना लड़ने पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चुनाव ना लड़ने पर प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

-बोली- कोई संचालन भी तो करेगा, केएल शर्मा नहीं मैं हूं अमेठी से उम्मीदवार

अमेठी/शिव कुमार यादव/- प्रियंका गांधी अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन जुलूस में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने पहली बार चुनाव न लड़ने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सभी चुनाव लड़ेंगे तो संचालन भी तो कोई करेगा। प्रियंका ने अमेठी से केएल शर्मा की जीत का भरोसा जताया। हालांकि प्रियंका गांधी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की काफी चर्चा थी।

          उत्तर प्रदेश की हॉट सीट अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन जुलूस में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका केएल शर्मा के नामांकन रथ पर सवार हुईं। नामांकन रथ से उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रियंका ने कहा कि अमेठी में अब सच की राजनीति होगी। इसके जरिए उन्होंने एक प्रकार से भारतीय जनता पार्टी सांसद स्मृति ईरानी पर करारा हमला बोला। साथ ही, उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए पहली बार लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी न मिलने पर चुप्पी तोड़ी।
          प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हर कोई चुनाव नहीं लड़ सकता है, कोई चुनाव का संचालन करने वाला भी तो होना चाहिए। इसके जरिए उन्होंने पार्टी में अपनी रणनीतिकार वाली भूमिका का खुलासा किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि अमेठी से केएल शर्मा नहीं, मैं उम्मीदवार हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ने रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों पर प्रचार करने आऊंगी।

एयरपोर्ट पर दिया जवाब
केएल शर्मा के नामांकन में भाग लेने अमेठी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर बड़ी बात कही। उन्होंने चुनावी मैदान में न उतरने के सवाल पर कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है। अमेठी से केएल शर्मा को सही ऑप्शन करार देते हुए उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की हर जानकारी है। वह इलाके में काफी सक्रिय रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है। अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे हैं। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है।

         प्रियंका ने कहा कि आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा। इससे पहले प्रियंका गांधी के नाम की चर्चा उम्मीदवार के तौर पर चल रही थी। दावा किया जा रहा था कि प्रियंका रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, प्रियंका फिर चुनावी मैदान से बाहर दिख रही हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox