नई दिल्ली/ के के सलूजा/- द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय अपराधी को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से बटन दार चाकू और चोरी के दो मोबाइल बरामद किये गए हैं। पुलिस टीम हाल ही में जेल से रिहा और इलाके में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखे हुयी थी।
डाबरी के एक सी पी राजकुमार की निगरानी में एक टीम जुटी हुई थी। इसमें संदीप, नरशी, राहुल और नीरज थे। इंसपेक्टर गुलशन नागपाल की भूमिका प्रमुख थी। बिंदापुर के एस एच ओ और डाबरी के ए सी पी राजकुमार की रणनीति में पूरा काम हो रहा था।
सूचना मिली कि पंखा रोड के समीप ऐसा व्यक्ति खड़ा है चोरी के मोबाइल बेचना चाहता है। उसके पास बटन दार चाकू भी है। पुलिस टीम ने उसे वहीं दबोच लिया। उसका नाम अमित उर्फ कालू बताया जाता है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई