मेंगलुरु/- कर्नाटक के मेंगलुरु के एक सनसनीखेज मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। इस चर्चित लिप-लॉक केस में आठ छात्रों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शहर के एक निजी अपार्टमेंट में इन छात्रों ने यह प्रतियोगिता रखी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने आठों विद्यार्थियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376, 354, 354 (सी) और 120 (बी) और पॉक्सो और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपियों में एक 17 साल का लड़का भी है, जिसने इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया था।
समझा जाता है कि आरोपी विद्यार्थी फरवरी में एक फ्लैट में एकत्रित हुए थे। उन्होंने लिप-लॉक प्रतियोगिता आयोजित की थी। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की, दोनों अपनी स्कूली ड्रेस में लिप-लॉक दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके दोस्त तालियां बजाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि जांच में सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था कि सभी आठ लड़कों ने समूह में दो लड़कियों का अलग-अलग मौकों पर कई जगहों पर यौन शोषण किया। इनकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई थी। मेंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि जांच को अंजाम तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन को विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। अनुशासनहीनता और कदाचार के ऐसे मामलों को पुलिस के संज्ञान में लाना चाहिए।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा