प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई दी है।चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर चंद्रयान-3की ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग के तुरंत बाद, पीएम मोदी ने कहा कि यह “एक नए युग की शुरुआत” है। पीएम मोदी ने कहा, “हर भारतीय आज जश्न मना रहा है। हर घर जश्न मना रहा है। मैं भी इस गौरवपूर्ण क्षण में अपने देश के लोगों से जुड़ा हूं। यह एक नए युग की शुरुआत है।” उन्होंने मिशन को सफल बनाने वाले इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को भी बधाई दी।

इसरो को वैज्ञानिकों को दी बधाई
प्रधान मंत्री ने कहा, “कोई भी देश वहां तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम वहां पहुंचे हैं।” ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह भले ही दक्षिण अफ्रीका में हों लेकिन उनका दिल हमेशा चंद्रयान मिशन के साथ रहा है। प्रधान मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “मैं इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए इसरो और उसके वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।”
देश में है जश्न का माहौल
वहीं चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट-लैंडिंग पर पूरे भारत में जश्न मनाया जा रहा है, हर कोई जश्न के माहौल में है। इसरो ने भी ट्वीट कर कहा, ‘भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!’: चंद्रयान-3। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कर ली है! .बधाई हो, भारत!”


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण