मानसी शर्मा /- भारत में धनतेरस और दिवाली की तैयारियां चल रही है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा करते है। दिवाली के अगले दिन गोवर्ध भगवान की भी पूजा की जाती है। लेकिन दिवाली पर कुछ किए गए उपाए से आपके घर पर धन की बारिश हो सकती है। तो आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे। जिसके दान करने से आपके घर धन की बारिश होगी।
दिवाली के दिन करें इन चीजों का दान
अन्न का दान
कहा जाता है कि अन्न का दान काफी शुभ माना जाता है। व्यक्ति को अपनी जिंदगी में कभी न कभी दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करना शुभ होता है। हालांकि, दिवाली के दिन दान की महत्वता और बढ़ जाती है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है।
वस्त्र का दान
दरअसल दिवाली के खास मौके पर जरूरतमंद को वस्त्र दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है कि वस्त्र दान करने से हमारे देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
फलों का दान
दिवाली के दिन फलों का दान करने से घर की सभी बीमारियां दूर हो जाती है। मान्यता है कि अगर घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो जरूरतमंद लोगों को फलों का दान करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार हो सकता है।
पानी का दान
दिवाली के दिन व्यक्ति को पानी का दान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए कोशिश करे कि पानी का दान जरूर करें। हालांकि पानी का दान तो आप किसी भी समय कर सकते है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद