‘ग्रे किरदार निभाने में मजा आता है’ : हुमा कुरैशी का बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बॉलीवुड/उमा सक्सेना/-     बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी ओटीटी रिलीज़ ‘दिल्ली क्राइम 3’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए इस सीज़न में हुमा ने एक बेहद डार्क और नकारात्मक किरदार निभाया है, जिसे लेकर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। ‘महारानी 4’ के बाद लगातार दूसरी बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दमदार वापसी करने वाली हुमा का कहना है कि उन्हें ग्रे शेड के किरदार करने में हमेशा आनंद आता है और उनकी टीम ने भी उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का सुझाव दिया था।

“मुझे बुरे किरदार करने की सलाह दी गई”— हुमा कुरैशी
पीटीआई से बातचीत करते हुए हुमा ने बताया, “मैंने ग्रे किरदार निभाए हैं और मुझे हल्के-फुल्के ग्रे किरदार खेलने में मज़ा आता है, लेकिन यह रोल बहुत डार्क है— जितना डार्क हो सकता है। मेरे कलाकारों ने कहा था कि तुम्हें बुरे किरदार करने चाहिए, मैंने इसे कॉम्प्लिमेंट की तरह लिया।”
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने किरदार मीना को वास्तविक दिखाने के लिए हरियाणवी टोन और वास्तविक बॉडी लैंग्वेज का उपयोग किया, ताकि वह सिर्फ एक ‘फिल्मी विलेन’ न लगे बल्कि इंसानी स्तर पर जुड़ा हुआ किरदार लगे।

“मैं बस 10 सेकंड का मौन लेकर किरदार में उतर जाती हूँ”
हुमा ने अपनी तैयारी के तरीके पर कहा कि उन्हें किसी खास म्यूज़िक, परफ्यूम या सेटअप की ज़रूरत नहीं होती। “मैं उन लोगों में से हूं जिन्हें सिर्फ शॉट से पहले 10 सेकंड का मौन चाहिए, और मैं कैमरे के लिए तैयार हो जाती हूं।”
उन्होंने बताया कि वह सेट पर पहुंचने से पहले स्क्रिप्ट को कई बार पढ़कर पूरा होमवर्क कर लेती हैं और ‘एक्शन’ और ‘कट’ के बीच पूरी तरह अपने किरदार में डूब जाती हैं।

‘दिल्ली क्राइम 3’ में निभाया शक्तिशाली विलेन का रोल
तनुज चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुमा कुरैशी ने मीना उर्फ ‘बड़ी दीदी’, जो मानव तस्करी नेटवर्क की एक खतरनाक और प्रभावशाली महिला है, की भूमिका निभाई है। उनके साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और राजेश तैलंग जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
यह सीरीज 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गई और दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox