मानसी शर्मा /- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत के युवाओं का सुनहरा भविष्य इंतजार कर रहा है। और पिछले दस सालों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन पर शाह ने कहा कि शिक्षा सिर्फ करियर को आकार देने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भी है।
शाह ने कहा कि सुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है।” उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और इसके विकास को गति देते हैं।
शाह ने कहा कि भारत का समय आ गया है और पूरी दुनिया विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उसकी ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास विरोधाभासी नहीं हैं। गृह मंत्री ने कहा कि किसी को विश्वास नहीं था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो सकता है। एबीवीपी की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि इसने न केवल शिक्षा प्रणाली की खामियों के खिलाफ संघर्ष किया है बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण में भी मदद की है।
शाह ने कहा कि सुनहरा भविष्य देश के युवाओं का इंतजार कर रहा है। पिछले 10 वर्षों में देश में बड़े बदलाव हुए हैं। भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की जगह विकास ने ले ली है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं, और इसके विकास को गति देते हैं।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज