गाजा बंधकों में विपिन जोशी नहीं लौटे, माता-पिता का साल भर इंतजार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गाजा बंधकों में विपिन जोशी नहीं लौटे, माता-पिता का साल भर इंतजार

मानसी शर्मा/-  गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हुआ, जिसके बाद सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया। वहीं, इस रिहाई में नेपाल के रहने वाले विपिन जोशी शामिल नहीं थे। विपिन के माता-पिता ने जब देखा कि उनका बेटे की रिहाई नहीं हुई है, तो वह ये देख टूट गए। पिछले दो सालों से वे उम्मीद लगाए बैठे थे कि एक दिन उनका बेटा घर लौट कर आएगा, लेकिन हमास ने विपिन जोशी की मौत की पुष्टि की। साथ ही संगठन ने उनके शव को इजरायल को सौंपने की जानकारी दी। बीबीसी और अल जजीरा की रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास विपिन जोशी का शव इजरायली अधिकारियों को सौंपेगा। इसके बाद उनके शव को नेपाल लाया जा सकेगा।

विपिन को लेकर उठ रहे सवाल?

चौकाने वाली बात ये है कि पिछले महीने ही हमास ने इजरायली बंधकों की जो तस्वीरें दिखाई थी। इनमें विपिन जोशी भी दिखाई दिए थे। यही वजह है कि अब मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि अगर वे 21 सितंबर तक जिंदा थे, तो अचानक उनकी मौत कैसे हुई? आखिर हमास ने एक हिंदू बंधक की हत्या क्यों की, जिसका न तो इजरायल-हमास युद्ध से कोई संबंध था और न ही वह उस इलाके का नागरिक था।

विपिन ने बचाई थी लोगों की जान

वहीं जब विपिन की मौत की पुष्टि होने के बाद, हर कोई यही पूछ रहा है कि आखिर पिछले 20-25 दिनों में ऐसा क्या हुआ, जिस वजह से उनकी हत्या कर दी गई? हमास ने अब तक उनकी मौत की वजह नहीं बताई। जानकारी के मुताबिक, हमले के दिन विपिन ने असाधारण बहादुरी दिखाई थी। उन्होंने अपनी जान खतरे में डालकर कई साथियों की जान बचाई थी। उनके साथ काम करने वाले नेपाली छात्रों ने बताया कि जब हमास ने फार्म पर हमला किया था तो विपिन ने एक ग्रेनेड उठाकर हमास की ओर वापस फेंक दिया, जिससे कई लोग बच गए। इसके बाद हमास के लड़ाकों ने उन्हें पकड़ लिया।

वीडियो में दिखे थे विपिन

हमास से जारी कई वीडियो में विपिन को गाजा के एक अस्पताल में देखा गया था। एक अन्य वीडियो में वे अपना परिचय देते हुए मुस्कुराते नजर आए थे, जिससे उनके परिवार को उम्मीद जगी थी कि वे जिंदा हैं और एक दिन घर वापस जरूर आएंगे। वहीं, अब परिवार की ये उम्मीद टूट गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox