गन प्वांइट पर करते थे लूटपाट, पुलिस ने सद्दाम गौरी गैंग के 2 बदमाश दबोचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गन प्वांइट पर करते थे लूटपाट, पुलिस ने सद्दाम गौरी गैंग के 2 बदमाश दबोचे

-पांच दिन ट्रैक करने के बाद किया गिरफ्तार -आरोपियों से एक कार, एक दोपहिया, दो अंगूठी, एक चेन और एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल किया बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पुलिस ने राजधानी दिल्ली में चोरी के वाहनों में गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले सद्दाम गोरी गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों पर एक से गनपॉइंट पर लूटपाट का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों का पांच दिन तक पीछा कर उन्हे पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार, एक दोपहिया, दो अंगूठी, एक चेन और एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की है।
               मंगलवार को यह जानकारी देते हुए डीसीपी श्वेता चौहान ने कहा, ’’हमने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरी की उस कार को 5 दिन तक ट्रैक किया। यह डाबरी के नाला रोड इलाके में था। फिर हमारी टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।’’ उन्होंने बताया कि गैंग के सदस्य वाहन चोरी करते थे और गन दिखाकर लोगों से देर शाम या तड़के लूटपाट करते थे। अपनी पहचान छिपाने के लिए कैप और मास्क लगाकर रखते थे।  
                आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम (25)  और मेहंदी हसन (35) के रूप में हुई है। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। 8 जून को नितिन धवन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कार सवार चार लोगों ने उससे गनपॉइंट पर उस समय सोने के गहने लूट लिए जब वह अपने घर के बाहर खड़े थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
                यह गैंग एनसीआर खासकर पूर्व, मध्य और उत्तरी दिल्ली में सक्रिय है। एक कार, एक दोपहिया, दो अंगूठी, एक चेन और एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल भी आरोपियों से बरामद किए गए हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox