नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा – दिल्ली के द क्लैरि-जेस होटल में एक प्रेस कॉफ्रेस की गई, जिसमें अपकमिंग फिल्म देहाती डिस्कों का प्रमोशन किया गया। इस फिल्म के सभी स्टारकास्ट प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुँचे। जिसमें बॉलीवुड के फेमस कोरीयोग्राफर गनेश आचार्य, चाइल्ड एक्टर डांसर सक्षम शर्मा और डायरेक्टर मनोज शर्मा ने शिरकत की। आइए जानते है कि, फिल्म की स्टार कास्ट से अपनी फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा।
बताते चले कि, कोरीयोग्राफर गनेश आचार्य ने लोगों से अपील की है कि, सभी माता-पिता अपने बच्चों को डांस के लिए सपोर्ट करे, ताकि आगे जाकर उनको और भी ज्यादा अच्छा प्लेटफॉर्म मिल सके। वहीं गणेश आगे कहते है कि, इस फिल्म के ज़रिए वह अपने पिता का सपना पूरा कर रहें है और इंडियन डांस को पूरी दुनिया में फैला रहे है। इस फिल्म के ज़रिए गणेश दुनिया को बताना चाहते है कि, विदेशी डांस जैसे लॉकिंग-पॉपिंग को न अपना कर हमें भारतीय संकृति डांस को करना चाहिए। ताकि लोग हमारी संकृति न भूले।

तो आपने देखा कि, देहाती डिस्कों फिल्म का प्रमोशन दिल्ली में बड़े ही ज़ोर-शोर के साथ किया गया और फिल्म की सभी स्टार कास्ट ने मीडिया से अपनी फिल्म को लेकर अहम मुद्दों पर बात की। यह फिल्म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है तो देर किस बात की अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद ले।


More Stories
उत्तम नगर डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने पिता और चाचा की ली जान
पुलिस थानों में CCTV लगाने पर केंद्र सरकार को दो हफ्ते की मोहलत
नजफगढ़ में भाजपा स्थापना दिवस पर भव्य स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान कार्यक्रम
2500 क्वार्टर शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार
शेयर बाजार में गिरावट का झटका, सेंसेक्स 800 अंक टूटा
‘2026 Wedding Season’ – ‘Under Budget’: 4 ग्राम मांग टीके ने बढ़ाई दुल्हन की धड़कन