क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पैनकेकस्वैप पर लिस्टेड होगा बैटल इन्फिनिटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पैनकेकस्वैप पर लिस्टेड होगा बैटल इन्फिनिटी

- बैटल इन्फिनिटी के लांच इवेंट में शामिल हुई उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर इरफान पठान

दिल्ली/- बैटल इन्फिनिटी – मेटावर्स फोकस्ड फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग प्लेटफॉर्म ने बुधवार को एक नए और बड़े क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पैनकेकस्वैप पर अपनी लिस्टिंग की घोषणा की।  प्रीसेल में आईबीएटी को बिना किसी प्रमोशन के लॉन्च किया गया था फिर भी यूटिलिटी-बेस्ड क्रिप्टो कर्रेंसी और इसके बेहतरीन फीचर्स के कारण लोगों ने इसे काफी पसंद किया और इसके बहुत ही जल्दी टेलीग्राम पर 20ज्ञ से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए। अब यह क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पैनकेकस्वैप पर लिस्टेड होने जा रहा है, जिसके लिए 17 अगस्त, बुधवार को बैटल इन्फिनिटी का लांच इवेंट दिल्ली में आयोजित किया गया । इसमें मुख्य अतिथि भारतीय अभिनेत्री सुश्री उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर श्री इरफान पठान थे।


                 इस अवसर पर बैटल इन्फिनिटी के संस्थापक श्री सुरेश जोशी ने कहा कि बैटल इन्फिनिटी सबसे शानदार मेटावर्स टोकन में से एक होगा, जिसमें गेमिंग प्लेटफॉर्म पर सब कुछ मेटावर्स और ब्लॉकचेन तकनीक के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा। इसके जरिये हम पारम्परिक गेमिंग इंडस्ट्री में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना चाहते हैं। इस गेम को खेलने वाले खिलाड़ी प्ठ।ज् टोकन का उपयोग गेम खेलने के साथ-साथ टोकन खरीदने और बेचने, विज्ञापन देने, मोनेटाइज करने और टोकन में व्यापार करने के लिए भी कर सकते हैं। बैटल इन्फिनिटी बॉस इसका बैकअप लेने के लिए टूल हैं। यह प्रोजेक्ट न केवल बाजार में सबसे नया मेटावर्स है, बल्कि इसमें मल्टीवर्स मेटावर्स आइडियोलॉजी  के साथ ब्लॉकचेन अपनाने की क्षमता भी है – क्योंकि हमें गेम चेंजर की जरूरत है। हमारी सफलता का श्रेय हमारी टीम और इन्वेस्टर्स को जाता है और उन्ही के लिए हमने यह इवेंट रखा है।
               निवेशक आशावादी हैं कि बैटल इन्फिनिटी (आईबीएटी) भी इस बुधवार को पैनकेकस्वैप पर अपनी इनिशियल डेक्स पेशकश (आईडीओ) के बाद अच्छा प्रदर्शन करेगा, जहां इसे 16ः00 यूटीसी पर लिस्टेड किया जाएगा। गेमर्स और खेल के प्रशंसक भी यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि प्रोजेक्ट कैसे विकसित होता है क्योंकि इसका उद्देश्य मेटावर्स में एक डेन्ट्रलाइज़्ड एनएफटी-बेस्ड फैंटसी स्पोर्ट्स लीग की मेजबानी करना है जहां खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ ड्राफ्ट  तैयार कर सकते हैं और प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं – जिसमें क्रिकेट टीम शामिल हैं। खिलाड़ी मैच जीतकर मुफ्त में क्रिप्टो करेंसी कमा सकते हैं और अपनी आईबीएटी प्रीमियर लीग की रैंकिंग को बेहतर बना सकते हैं।


                 इस अवसर पर सुश्री उर्वशी रौतेला ने कहा कि यह प्लेटफार्म अपने यूजर्स को एक रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा। इरफान पठान ने इस मौके पर कहा कि यह प्लेटफार्म भविष्य की जरूरतों को देखते हुए तैयार किया गया। इस अवसर पर मॉडल काजल, शोभा गिरधर, अनिल अरोड़ा, शालिनी भाटिया व सागर आनंद ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  

इस गेमिंग प्लेटफॉर्म की छह विशेषताएं हैं जो इसे बाकियों से अलग करती हैं।

1. बैटल स्वैपः एक देशी डेक्स जो यूज़र को अन्य क्रिप्टो के लिए आईबीएटी स्वैप करने देता है
2. बैटल गेम्सः यहाँ प्ले 2 अर्न मैकेनिक्स के साथ 3-डी गेम्स का कलेक्शन है
3. बैटल स्टेकिंगः एक स्टेकिंग पूल जो यूज़र को अपने आईबीएटी को स्टेक पर लगाने और रिवॉर्ड जीतने का मौका देता है
4. बैटल मार्केटः एक इन-हाउस एनएफटी मार्केटप्लेस
5. बैटल एरिनाः खिलाड़ियों के आइटम बदलने के लिए एक सोशलाइजिंग प्लेटफार्म
6. आईबीएटी प्रीमियर लीगः एक ब्लॉकचेन-बेस्ड फैंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म

सब कुछ ब्लॉकचैन और बाइंड और स्मार्ट चेन नेटवर्क पर बने मेटावर्स के साथ इंटीग्रेटेड है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox