कोविड के दौरे में पीएम मोदी ने की थी मदद, अब ये देश करेगा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोविड के दौरे में पीएम मोदी ने की थी मदद, अब ये देश करेगा सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

मानसी शर्मा /-  कोरोना काल में विश्वभर के देशों को भारत ने मदद की थी। यहां तक की पीएम मोदी ने अमेरिका समेत 150 देशों को वैक्सीन की खेप भेजी थी। अब कोरोना काल में मदद करने का सम्मान पीएम मोदी को मिला है। बता दें कि डोमिनिका ने पीएम मोदी सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने का ऐलान किया है।

डोमिनिका सरकार ने कहा कि डोमिनिका राष्ट्रमंडल इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ” डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर” से सम्मानित करेगा। यह सम्मान कोविड महामारी के दौरान डोमिनिका में पीएम मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देने के लिए दिया गया है।

पीएम मोदी ने भेजा संदेश

डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट ने आगे हम भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने और प्रगति और लचीलेपन के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। वहीं, पीएम मोदी ने डोमिनिका के सम्मान को स्वीकार कर लिया है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और भू-राजनीतिक संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत और डोमिनिका साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत ने भेजी थी एस्ट्राजेनेका की खेप

डोमिनिका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि फरवरी 2021 में पीएम मोदी ने डोमिनिका को कोविड वैक्सीन की 70,000 खुराकें भेजी थी। बयान में आगे कहा कि यह एक उपहार था, जो डोमिनिका के लोग को सक्षम बनाया। प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के हवाले से कहा गया कि यह पुरस्कार डोमिनिका के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डोमिनिका के सच्चे साथी रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox