कोरोना के प्रति नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर कर रहे लोगों को जागरूक -मॉस्क-सेनेटाइजर का कर रहे वितरण, लोगों को कोरोना नियमों की दिला रहे शपथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के प्रति नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर कर रहे लोगों को जागरूक -मॉस्क-सेनेटाइजर का कर रहे वितरण, लोगों को कोरोना नियमों की दिला रहे शपथ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नेहरू युवा केंद्र दक्षिण-पश्चिम के वालंटियर कोरोना महामारी को लेकर पूरे जिला में जागरूकता अभियान छेड़े हुए है। जिला के युवा उपनिदेशक सरवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मंडल पूरी सक्रियता के साथ लोगों के बीच जाकर उन्हे कोरोना महामारी से बचाव के तरीके समझा रहे है। इस अभियान में जिले के करीब 50 युवा व महिला मंडल कार्यरत है जो लोगों को मॉस्क व सेनेटाईजर  वितरण से लेकर दो गज की दूरी व हाथ धोने के महत्व को समझाने के साथ-साथ उन्हे कोरोना नियमों की शपथ भी दिला रहे है।
                  शनिवार को यूथ ऑफ यंगस्टर फाउंडेशन के करीब 50 युवाओं ने नजफगढ़ में कई जगहों पर व नजफगढ़ फिरनी के चौराहों पर जमा लोगों की भीड़ के बीच जाकर लोगों को समझाया की कोरोना अभी खत्म नही हुआ है और अगर हम ऐसे ही लापरवाही करते रहे तो एक बार फिर महामारी  अपनी दस्तक दे देगी। तब हमे ज्यादा मुश्किल होगी। फांउडेशन के अध्यक्ष अमुल्य सिंह ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के कोरोना जागृति अभियान के संदेश को हम पूरे जिले में हर गली मुहल्ले में पंहुचा रहे है। इस अभियान के तहत हमारे युवा वॉलंटियर घरों में जाकर लोगों को मॉस्क व सेनेटाईजर का महत्व समझाते है। इसके साथ ही हमारे कार्यकर्ता लोगों को अभी भी घर से बाहर निकलने पर दो गज की दूरी बनाये रखने व हाथ धोने का महत्व समझाते है। इतना ही नही हम जहां भी लोगों की भीड़ देखते है वहीं लोगों को कोरोना नियमों के पालन करने की शपथ भी दिलाते है। इस अवसर पर जिला एनवाईके उपनिदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नही हुआ है। हमे जितना हो सके इससे बचने के लिए कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए। हमारे वालॅंटियर पूरे जिला में यही संदेश घर-घर तक पंहुचा रहे हैं ताकि कोरोना दोबारा ना फैल सके। मै युवाओं के इस कार्य से काफी अभिभूत हुआ हूं जो अपनी जान की परवाह ना कर दूसरों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox