मानसी शर्मा /- कोका-कोला की कोल्ड ड्रिंक को आप लोगों ने कई बार पी होगी। लेकिन अब आप इसी कंपनी की चाय का भी लुफ्त उठा सकते है। इसके लिए कंपनी ने घोषणा कर दी है कि अब कोल्ड ड्रिंक के साथ चाय भी मिलेगी। हालांकि इसकी शुरूआत कोका कोला इंडिया ने की है।
दरअसल कंपनी ने अपनी ड्रिंक पोर्टफोलियो में रेडी-टू-ड्रिंक-टी शामिल की है। साथ ही Honesh Tea के नाम प्रोडक्ट भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये ब्रांड honesh के स्वामित्व में आएगी, जो कोका-कोला कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी है। इसके लिए कंपनी ने कोलकाता स्थित एक कंपनी के साथ करार किया है और इस हर्बल चाय प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। ये iced green tea, लेमन तुलसी और आम के टेस्ट वेरिएंट्स में आएगी।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने कोलकाता स्थित Luxmi Tea Co Private Ltd के Makaibari Tea Estate के साथ करार किया है। साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी मकईबारी टी एस्टेट के जरिए ही इस चाय प्रोडक्ट को लेकर आया जाएगा। इन दोनों कंपनियों ने एक MoU साइन किया था। इसके जरिए ही कोका-कोला इंडिया कंपनी ने रेडी टू ड्रिंक टी प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। मकसद की बात करें तो ग्राहकों को बेवरेजेस की रेंज में ज्यादा ऑप्शन्स प्रोवाइड कराना है।


More Stories
सत्ता परिवर्तन का दावा करने वाली NCP का चुनाव में बुरा हाल, महज 6 सीटें मिलीं
एनआई एक्ट मामले में फरार घोषित अपराधी को द्वारका पुलिस ने दबोचा
बिंदापुर थाना पुलिस की कार्रवाई, इटली निर्मित पिस्तौल के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्तार
हर्षि दयानंद की जयंती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, ‘वेदों की ओर लौटो’ का संदेश गूंजा
खरीदना पड़ा महंगा, तो बना ऑटो-चोर: द्वारका एएटीएस ने कुख्यात वाहन लिफ्टर दबोचा
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कामयाबी: घोषित भगोड़ा सुमित शर्मा उर्फ काली गिरफ्तार