मानसी शर्मा / – भारतीय मूल के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन नील नंदा अब हमारे बीच नहीं रहे है। उन्होंने 32 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि नील नंदा की मृत्यु कैसे हुई। इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
कॉमेडियन नील नंदा का निधन
दरअसल कॉमेडियन नील नंदा का आज निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके मैनेजर ग्रेग वाइस ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें ये बताने में काफी दुख हो रहा है कि 11 सालों से मेरे क्लाइंट रहे नील नंदा का निधन हो गया है। बता दें कि, नील भारतीय मूल के थे और लॉस एंजिल्स में रहते थे। उन्हें कॉमेडी करने का बहुत शौक था, इसीलिए उन्होंने इसे अपना पेशा बना लिया। उनके कॉमेडी वीडियो लोगों को खूब पसंद आते थे।
नील की मौत से फैंस को झटका
नील नंदा की मौत की खबर से फैंस और फ्रेंड्स काफी दुखी हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रृद्धांजलि दे रहे हैं। हर कोई नील को नम आंखो से विदाई दे रहा है। वहीं हर कोई ये जानने के लिए बेचैन है कि इतनी कम उम्र में आखिर नील को ऐसा क्या हुआ कि वो दुनिया से ही चल बसे।
कुछ दिन पहले मनाया था 32वां जन्मदिन
बता दें कि नील नंदा सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते थे। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, नील का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर अभी सिर्फ 7 हजार सबस्क्राइबर ही है। वो अपनी स्टैंड अप वीडियोज को यहां अपलोड किया करते थे। कुछ दिन पहले ही नील नंदा ने अपना 32वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। नील को जिमी किमेल लाइव और कॉमेडी सेंट्रल की एडम डिवाइन हाउस पार्टी में प्रदर्शित होने के लिए जाना जाता है। वह अटलांटा, जॉर्जिया में रहने वाले भारतीय आप्रवासी माता-पिता के पुत्र थे।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण