मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है। सोमवार शाम तक प्रचार का शोर शांत हो जाएगा। उसके बाद सभी राजनीतिक दलों के नेता डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप प्रत्यारोप का भी दौर शुरु हो चुका है। रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।
उन्होंने इस बाबत कुछ कथित वीडियो को भी शेयर किया। जिसमें उनके अनुसार, आप कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से भाजपा नेता रोक रहे हैं। हालांकि, केजरीवाल के आरोपो पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। क्या कहा गिरिराज सिंह ने? संसद के बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से बड़ा कोई गुंडा नहीं है।
जो गुंडागर्दी उन्होंने गरीबों के साथ की, वो अफवाह फैलाकर की। अरविंद केजरीवाल ने गरीबों को धोखा देकर, गंदा पानी देकर गुंडागर्दी की है। अरविंद केजरीवाल दस साल से दिल्ली के साथ गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनसे बड़ा कोई गुंडा नहीं है।” केजरीवाल ने क्या लगाया आरोप? दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में सभी दलों के कार्यकर्ता और नेता लगे हुए हैं। इसी दौरान कुछ जगहों का वीडियो साझा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “पूरी दिल्ली से खबर आ रही है।
दिल्ली वाले बीजेपी की गुंडागर्दी से बहुत गुस्से में हैं। वो ऐसी दिल्ली नहीं चाहते। पूरी दिल्ली में लोग कह रहे हैं – हम शरीफों की पार्टी को वोट देंगे, गुंडों को वोट नहीं देंगे। सर्वे वाली कुछ एजेंसीज का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के वोट इस वजह से और कम हुए है।“


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई