नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भिवानी/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के कदावर नेता व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा में घुटन की चर्चाओं को सिरे से नकारते हुए कहा कि उन्हे भाजपा में कोई घुटन नही है बल्कि भाजपा में उनकी रुचि है और पीएम मोदी में उनकी पूरी आस्था है। साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई व बेरोज़गारी को लेकर कोरोना काल को ज़िम्मेदार बताया।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को भिवानी में ठाकुर बीर सिंह पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर बीरसिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने पार्क का सौंदर्यीकरण करने के लिए स्थानीय एमपी व डीसी को कहा है।
राव इंद्रजीत सिंह ने चौधरी बीरेन्द्र सिंह द्वारा कई बड़े नेताओं के भाजपा में घुटन महसूस करने के सवाल पर कहा कि मेरे बारे में कोई ऐसे सोचें तो ग़लत हैं। राव ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य था कि 3 साल कोरोना काल में निकल गए। तब हमारे मुल्क ही नहीं पूरी दुनिया पर आर्थिक मार पड़ी। पर मोदी की वजह से हमारे मुल्क ने दूसरे मुल्कों की तुलना में तेज़ी से आर्थिक हालात सुधारे और आज हमारे मुल्क को समृद्ध मुल्क माना जाता है।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात