• DENTOTO
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को दी मंजूरी

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    July 29, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को दी मंजूरी

    -अब 22 या 23 मार्च को पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, गृहमंत्रालय ने दी जानकारी

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के एलजी और गृह मंत्रालय की कुछ टिप्पणियां के चलते दिल्ली का बजट रोक दिया गया था जिसके चलते आज विधानसभा में बजट पेश नही हो सका था। देते हुए बजट को रोक लिया था, जिसके चलते आज बजट पेश नहीं हो सका था। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र पर दिल्ली का बजट रोकने का आरोप लगाया था और दो सचिवों पर दिल्ली सरकार के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को भी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार का जो बजट आज पेश नहीं हो सका वह 22 या 23 मार्च तक पेश होने की संभावना है।
     
    कानूनी तौर पर दिल्ली सरकार राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पेश करती है बजट
    दरअसल, कानूनन दिल्ली सरकार विधानसभा में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही वार्षिक बजट पेश करती है। उपराज्यपाल के माध्यम से इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को भेजा जाता है। इस साल दिल्ली सरकार को विधानसभा में 21 मार्च का बजट पेश करना था। इसकी फाइल महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल को भेजी थी।
                      उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि उपराज्यपाल ने वित्तीय विवरण को मंजूरी दी और कुछ टिप्पणियों के साथ फाइल 9 मार्च को मुख्यमंत्री को भेजी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी। यह कानूनन अनिवार्य है। गृह मंत्रालय ने भी 17 मार्च दिल्ली सरकार को अपनी टिप्पणी से अवगत करवाया। राजनिवास का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से फाइल भेजे जाने का उसको इंतजार है। उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि दिल्ली सरकर से रात 9.25 पर फाइल मिली और एलजी ने मंजूरी देते हुए कानूनन आगे की कार्रवाई के लिए 10.05 पर मुख्यमंत्री को भेज दिया।
                      इसके बाद सरकार की ओर से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए गृहमंत्रालय को फाइल भेजी गई। जिस पर आज (21 मार्च) मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब यह फाइल राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी के लिए जाएगी और दिल्ली सरकार के पास वापस आने के बाद बजट सदन में पेश किया जाएगा।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox