कुलगाम में जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह आतंकी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कुलगाम में जैश के मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह आतंकी गिरफ्तार

-आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/श्रीनगर/शिव कुमार यादव/- दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 6 आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
                एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले के मिरहामा और दमहाल हांजीपोरा क्षेत्र में विशिष्ट जानकारी के आधार पर कुलगाम पुलिस और सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के संयुक्त अभियान में 6 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।
                 उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकी मददगारों की पहचान मिरहामा के शाहिद अहमद पडर उर्फ जीला, मिरहामा के उबैद अहमद इतु, दमहाल हांजीपोरा के दानिश अहमद डार, डांगरपोरा के नवाज़ अहमद, मिरहामा के आबिद मुश्ताक उर्फ राजू व मोहम्मदपोरा के किफायत अहमद लोन उर्फ रिंकू के तौर पर हुई है।
पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 18 पिस्तौल के राउंड, एक हैंड ग्रेनेड, 4 अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर (यूबीजीएल), 2 मोर्टार शेल, 30 एके-47 के राउंड, 446 एम-4 के राउंड, 8 एम-4 मैगजीन, 1 एके-47 मैगजीन, 1 इंसास मैगजीन, 1 वायरलेस सेट, 4 वॉकी टॉकी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।
              अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि आतंकी मददगार जैश से संबद्ध थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे आतंकी आकाओं के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ग्रेनेड हमले, निर्दोष नागरिकों को डराने, पीआरआई सदस्यों, अल्पसंख्यक समुदायों पर गोलाबारी आदि के जरिए कुलगाम जिले में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने के लिए आमादा थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन दमहाल हांजीपोरा में मामला दर्ज किया गया है। व्यापक साजिश का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox