कागजी दावों पर नहीं, धरातल पर दिखे काम…अधिकारियों पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई अव्यवस्था

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  रेखा गुप्ता ने सोमवार को राजधानी के कई इलाकों का अचानक दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। मुख्यमंत्री ने आजादपुर चौक, गुप्ता मार्केट और त्रिपोलिया चौक समेत आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचते ही उन्हें निर्माण कार्यों में देरी, फैली अव्यवस्था और साफ-सफाई की खराब स्थिति दिखाई दी, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

मेट्रो और पीडब्ल्यूडी के कामों की मांगी रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो और लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि जिन योजनाओं को तय समय में पूरा होना था, वे अब तक अधूरी क्यों हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब केवल फाइलों और रिपोर्टों में विकास दिखाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसका असर सड़कों और लोगों के जीवन में नजर आना चाहिए।

“काम समय पर पूरा हो, कोई बहाना नहीं चलेगा”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परियोजना में लापरवाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

स्थानीय लोगों की सुविधा पर विशेष जोर
रेखा गुप्ता ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, इसलिए किसी भी परियोजना के दौरान आम लोगों की आवाजाही और सुरक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, गति और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी इलाके में इसी तरह की लापरवाही मिली, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox