मानसी शर्मा /- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। उससे पहले MVA यानी महाविकास अघाड़ी में हड़कंप मचा हुआ है। अब कांग्रेस के बाद शिवसेना(उद्धठ गुट) ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। उद्धव गुट को विधायक के खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है। इसी बीच उद्धठ गुट के नेता संजय राउत ने अपनी पार्टी की तरफ से मोर्चा ने संभाल लिया है।
विधायक को होटल में रखेंगेः संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे विधायकों पर दबाव होगा। इसलिए हम उन्हें होटल में रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम बहुमत लाएंगे। महाराष्ट्र बड़ा राज्य है। उन्होंने कहा कि विधायक मुंबई आएंगे लेकिन, उनके रहने के लिए कोई जगह नहीं है। उन पर महायुति का दबाव भी होगा। उनके ऊपर खोखे वालों को भी प्रेशर होगा। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलेगी।
यह यूपी नहीं महाराष्ट्र हैः संजय राउत
वहीं, संजय राउत से जब पूछा गया कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हिंसा हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि यह यूपी नहीं, महाराष्ट्र है। सबने देखा है उत्तर प्रदेश में पुलिस ने महिलाओं को वोट डालने से रोका था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में महिलाओं ने ज्यादा वोट किया। हम खुश हैं।
23 नवंबर को मतगणना
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर यानी शनिवार को आएंगे। 23 नवंबर को स्पष्ट हो जाएगा की महाराष्ट्र में इस बार किसकी सरकार बनेगी। वहीं, इस बार के मतदान में 65.02 फीसदी वोटिंग हुई है। ये आंकड़ा चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया गया है। साथ ही महाराष्ट्र में 1995 के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। 1995 के चुनाव में 71.7 फीसदी वोटिंग हुई थी।


More Stories
दिल्ली खेल महाकुंभ का आगाज़, 30 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
हरियाणा में सियासी हलचल, सांसद कुमारी सैलजा ने सीएम सैनी को भेजा मांगों से भरा पत्र
Assam: पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा
द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा
दिल्ली में तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत