मानसी शर्मा /- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हिंदुओं को बांट ने के साथ मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं आना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक के रूप में बांटने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कांग्रेस का प्लान
दरअसल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले किरेन रिजजू ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस का मूल प्लान मुसलमानों को वोट बैंक बनाकर रखो और हिंदुओँ को बांटना है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती है। चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर मुस्लिम वोट के लिए आरक्षित है। यही पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। इससे सिर्फ मुसलमानों को ही बड़ा नुकसान होगा।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जैसे व्यक्ति का नेता प्रतिपक्ष होना देश के लिए एक ‘श्राप’ है। क्योंकि उन्होंने संविधान की मूल भावनाओं को नहीं पढ़ा। जिसके चलते उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया है। कांग्रेस ने 60 साल तक पूर्वोत्तर के राज्यों को नजरअंदाज किया। जबकि दुनिया भर में सबसे ज्यादा उग्रवादी संगठन पूर्वोत्तर में ही हैं।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज