कहीं नेपाल से तो नही जुड़े है जम्मू-कश्मीर में ड्रोन सप्लाई के तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कहीं नेपाल से तो नही जुड़े है जम्मू-कश्मीर में ड्रोन सप्लाई के तार

-भारत-नेपाल सीमा पर कार में मिले चीन निर्मित आठ ड्रोन, तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी
NM News Drone Indo-Nepal borderr

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- जम्मू के एयरपोर्ट परिसर में ड्रोन से आतंकी हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद कर दी गई है। ऐसे में देश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि जम्मू-कश्मीर में हुए ड्रोन हमले की जांच में लश्कर, पाकिस्तान व चीन का हाथ सामने आ रहा है। सोमवार को अब भारत-नेपाल सीमा पर 8 आठ ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया है। बिहार के पूर्वी चंपारण में चेकिंग के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक कार से बड़ी मात्रा में ड्रोन और कैमरे जब्त किए हैं। जिसे देखते हुए अब सुरक्षा एजेंसियों इस जांच में जुट गई है कि कहीं नेपाल के रास्ते तो जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों को ड्रोन सप्लाई तो नही किये जा रहे है। इससे पहले भी नेपाल-भारत सीमा के पास कई ऐसी घटनायें हो चुकी है जिनमें भारी मात्रा में हथियार डालने के मामले भी है। इन ड्रोनों के मिलने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां अपनी जांच में लश्कर, पाकिस्तान व चीन के तार जम्मू-कश्मीर से जोड़कर भी देख रही है।
जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सोमवार शाम पूर्वी चंपारण जिले में नेपाल सीमा पर एक कार से चीन निर्मित आठ ड्रोन और आठ कैमरे जब्त किए। एसएसबी के जवानों ने कुंडावा चैनपुर थाना पुलिस को तीनों युवकों को सौंप दिया है। पकड़े गए युवकों की पहचान सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया निवासी विक्की कुमार, राहुल कुमार और पूर्वी चंपारण के कृष्णनंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी खुलासा नहीं हो पाया है कि ड्रोन का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था। वैसे इन दिनों शादियों और वीडियो शूट में ड्रोन का इस्तेमाल बड़ी तेजी से किया हो रहा है।
बीते हफ्ते शनिवार की देर रात जम्मू एयरफोर्स बेस पर हमला किया गया। इस हमले में ड्रोन की मदद ली गई है। उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां चैकन्नी हो गईं हैं। एयरफोर्स बेस पर हमले की जांच एनआई कर रही है। जम्मू के कई इलाकों में संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं। यहां पर पिछले कुछ दिनों से लगातार ड्रोन देखा जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox