नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल में जमीन धंसने पर मेयर ने रिपोर्ट तलब की है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की बुधवार 5 अप्रैल तक रिपोर्ट दी जाए।

उन्होने कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मेयर ने कहा कि मामले को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा स्कूल की इमारत की हालत सहित अन्य जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाए जाएंगे।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण