कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान

-खालिस्तानी समर्थकों ने राष्ट्रीय ध्वज को पांवों से रौंदा, भारत विरोधी नारे भी लगाए

कनाडा/- कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की एक घिनौनी हरकत सामने आई है। बंदी छोड़ दिवस पर कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में जहां जमकर खालिस्तानी नारे लगाए, वहीं पर उन्होंने भारत की शान तिरंगे का अपमान भी किया। कार में तिरंगा झंडा लेकर जा रहे लोगों के हाथ से छीन कर उसका अपमान किया गया।
          दरअसल, भारत से ब्लैक लिस्टेड खालिस्तानी समर्थक कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बंदी छोड़ दिवस की रात को हाथों में अपने खालिस्तानी झंडे लेकर पहुंच गए। वहां पर वह नारेबाजी करने लगे। इतने में जब वहां रहते भारतीयों को पता चला तो वह भी गाड़ियों में तिरंगे लेकर मौके पर पहुंच गए।
गाड़ियों में तिरंगे झंडे देख कर खालिस्तानी समर्थक भड़क उठे। कारों के आगे खड़े हो गए। इसके बाद जोर-जोर से खालिस्तानी नारे लगाने लगे। कारों में बैठे लोग भी हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। खालिस्तानी सड़क पर ओपन में खड़े थे जबकि तिरंगे लेकर भारतीय कारों में थे। खालिस्तानी समर्थक तिरंगे झंडे पर टूट पड़े।

 विदेशी धरती पर भी भारतीयों से मिली चुनौती पर बौखलाहट में खालिस्तानी समर्थकों ने कारों की खिड़कियों से तिरंगा फहरा रहे लोगों के हाथ से राष्ट्रीय ध्वज छीन कर जमीन पर फेंक कर दिया। उन्होंने पांवों के नीचे कुचल कर भारतीय तिरंगे का अपमान किया। जिससे कनाडा में रह रहे भारतीयों में खासा रोष है। उन्होंने वहां पर इसकी शिकायत भी की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox