मानसी शर्मा /- ‘बिग बॉस 17’ में आने से ओरी पहले ही मशहूर सोशलाइट ओरी सोशल मीडिया के स्टार बन चुके थे। एक आम दोस्त से सेलिब्रिटी बनने के ओरी के सफर के पीछे उनकी दोस्त और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का हाथ है। ओरी ने कहा-‘जान्हवी ने मुझे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना, मेरे लिए सम्मान की बात थी।
नहीं सोचा था कि मैं बड़ा सेलिब्रिटी बनूंगा
मीडिया से बातचित में Orry ने कहा कि मैं वही खुश हुं। मैंने कभी ये नहीं सोचा था कि मैं बड़ा सेलिब्रिटी बनूंगा और न ही जान्हवी ने ये सोचकर पोस्ट किया था कि मुझे मेरे फॉलोवर्स बढ़ाने हैं। वो हमारी दोस्ती थी। लेकिन उनके जैसी सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम मेरे लिए नेशनल टीवी ही था। जब उन्होंने मेरे साथ पहली स्टोरी पोस्ट की, मुझे लगा कि अब कुछ और नहीं चाहिए, मैं जान्हवी कपूर की स्टोरी में आया, ये ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मुझे लगा मेरी जिंदगी का मकसद पूरा हुआ है.’
ओरी की जान्हवी के साथ है खास दोस्ती
हाल ही में, जान्हवी ने ‘बिग बॉस 17‘ के घर में ओरी की एंट्री की स्टोरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थी। ओरी का कहना है कि उन्होंने ओरी को इस शो को एन्जॉय करने की और जैसे वे हैं, वैसे ही रहने की सलाह दी थी। बिग बॉस के घर में अपना जादू चलाने वाले ओरी का आगे रियलिटी शो करने का कोई इरादा नहीं है। उनका कहना है कि मेरा प्रोजेक्ट मैं खुद हूं और फिलहाल मुझे इसपर काम करना है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण