ऑस्ट्रियाई चांसलर ने PM मोदी के साथ पोस्ट की सेल्फी, रूस के बाद ऑस्ट्रिया में भी भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने PM मोदी के साथ पोस्ट की सेल्फी, रूस के बाद ऑस्ट्रिया में भी भव्य स्वागत

ऑस्ट्रिया/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की और उनके साथ सेल्फी भी ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर वियना में दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने कहा, “भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी मुलाकात की मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। द्विपक्षीय साझेदारी को साकार करने पर आगे चर्चा होगी।”

ऑस्ट्रियाई चांसलर ने PM मोदी के साथ की तस्वीर पोस्ट
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, “वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत दोस्त व साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।” वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कहा कि वह कल होने वाली हमारी चर्चाओं के लिए भी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, हमारे देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

PM मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह वियना में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा PM मोदी ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी बातचीत करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox